Articles

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। अब उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है। ये दलितों-पिछड़ों के खिलाफ एक साजिश है।

Profile

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। अब उनका एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है। हिंदू धर्म दरअसल, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया है। आजादी के 75 साल बाद भी आदिवासी समाज की देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कौन सी ताकते हैं जो मंदिर जाने से रोक कर अपमान का घूंट पीने के लिए मजबूर कर रही हैं जबकि उन्हीं के अधीन मंत्रिमंडल का एक मंत्री, राष्ट्रपति की मौजूदगी में ही मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा करता है क्योंकि वो ऊंची जाति का है। अगर वो हिंदू होतीं तो उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होता।