Articles

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद स जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया , नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

Profile

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पूरी दुनिया दिलचस्पी से भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से आने वाली जानकारियों का इंतजार कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ चांद का लेकर एक संत ने अजीबो-गरीब मांग कर दी है। उनका कहना है कि कोई और देश अपना हक जताए उससे पहले चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया था। नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने मांग की है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। गजवा-ए-हिंद न बनाएं... उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग या और देशों के लोग वहां पर जाकर गजवा-ए-हिंद न बनाएं, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी शिव शक्ति पॉइंट को बनाया जाए। हिंदू सनातन राष्ट्र... चक्रपाणि महाराज ने आगे कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है चांद उन्होंने कहा कि इसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।