Articles

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं।

Profile

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। 'चंद्रयान 3' मिशन का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की और इससे समस्त भारतवासियों ने गौरवान्वित महसूस किया। इस बीच कंगना ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं। कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर साझा की इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, वे सभी बिंदी, सिन्दूर और मंगल सूत्र के साथ... सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक... भारतीयता का सच्चा सार। चंद्रमुखी 2' में आएंगी नजर इस बीच, कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ राघव लॉरेंस भी हैं और यह रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म चंद्रमुखी की अगली किश्त है। यह हॉरर कॉमेडी 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।